Edited By Diksha kanojia,Updated: 03 Jun, 2020 04:37 PM
झारखंड के रामगढ़ जिले में रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में बुधवार को वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में बुधवार को वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रांची की ओर से छड़ लदे एक ट्रेलर ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पूरी गाड़ी असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई और ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों ट्रैक्टर चालक और टेलर के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची के जयपाल महतो व ओरमांझी निवासी फलेंद्र महतो के रूप में हुई है लेकिन खलासी अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इस घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तीनों मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।