Edited By Nitika,Updated: 30 Mar, 2020 06:41 PM
झारखंड की एक मस्जिद में 17 विदेशी सहित 24 लोग छिपे हुए थे। इस दौरान पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको कब्जे में ले लिया गया। वहीं सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
रांचीः झारखंड की एक मस्जिद में 17 विदेशी सहित 24 लोग छिपे हुए थे। इस दौरान पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको कब्जे में ले लिया गया। वहीं सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रांची के हिंदपिढ़ी इलाके में एक मस्जिद में 17 विदेशी सहित 24 लोग छिपे हुए थे। ये लोग धार्मिक प्रचार के लिए जनवरी में भारत आए थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं मजिस्ट्रेट जीपी सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए हैं। इन सभी में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की जा रही है।
बता दें कि कुल 17 विदेशी नागरिक हैं। इनमें से अफ्रीका के 2, इंग्लैंड के 4, पोलैंड के एक, मलेशिया के 8, वेस्टइंडीज के 2 नागरिक हैं।