दिल्‍ली विधानसभा के आगामी चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी जदयू- संजय झा

Edited By prachi,Updated: 13 Aug, 2019 03:40 PM

statement of sanjay jha

बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही जदयू ने दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का बड़ा फैसला किया है। यह जानकारी दिल्‍ली प्रदेश के प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दी।

पटनाः बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही जदयू ने दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का बड़ा फैसला किया है। यह जानकारी दिल्‍ली प्रदेश के प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दी।

संजय झा ने कहा कि इस बार दिल्‍ली विधानसभा के आगामी चुनाव में जदयू अपने दम पर लड़ेगी। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जदयू अपने प्रत्‍याशी उतारेगी। उन्‍होंने बताया कि बीते वर्षों में दिल्‍ली के भीतर जदयू संगठन बेहद मजबूत होकर सामने आया है।

वहीं संजय झा ने शरद यादव पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है संजय 1996 से बीजेपी के साथ है और 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में ही लड़ा जाएगा। संजय झा ने कहा कि केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश से विपक्ष पूरी तरह से खत्‍म हो चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!