दरिंदों ने 3 बच्चों की मां से जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर फोड़ी आंख

Edited By Nitika,Updated: 18 Feb, 2020 05:51 PM

gangsters forcibly gang raped the mother of 3 children

बिहार में मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। यहां कुछ दरिंदों ने 3 बच्चों की मां से जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला की आंख तक फोड़ दी गई।

समस्तीपुरः बिहार में मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। यहां कुछ दरिंदों ने 3 बच्चों की मां से जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला की आंख तक फोड़ दी गई।

जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड की है, जहां पर कुछ दरिंदे एक महिला को जबरदस्ती घसीटते हुए खेत में ले गए। इसके बाद उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के द्वारा विरोध करने पर दरिंदों ने उसकी आंख भी फोड़ दी। वहीं पीड़िता को गंभीर अवस्था में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा मिला है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!