उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ, CM रावत के साथ केदारनाथ में करेंगे पूजा-अर्चना

Edited By Nitika,Updated: 15 Nov, 2020 04:49 PM

yogi adityanath reached uttarakhand

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार अपराह्न अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंच गए। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उनका जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार अपराह्न अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंच गए। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उनका जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एवं आदित्यनाथ रविवार को केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा करेंगे। सोमवार की सुबह दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके उपरान्त बद्रीनाथ पहुंचकर बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जाएगा।

वहीं जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी सीएम योगी का स्वागत किया। बता दें कि मध्याह्न में वे हेलीकॉप्टर से वापस देहरादून हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से योगी राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!