रक्षाबन्धन समारोह में शामिल हुए CM रावत, महिलाओं ने उनकी कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Edited By Nitika,Updated: 14 Aug, 2019 11:49 AM

women tied rakhi on cm wrist

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधा।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। 
PunjabKesari
सीएम ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई 
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संयोग है कि इस साल रक्षाबन्धन का पावन पर्व और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। यह पवित्रता और संकल्प का त्योहार है। 
PunjabKesari
रक्षाबन्धन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क परिवहन की व्यवस्था 
वहीं सीएम ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन राज्य की रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं को नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है। राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का ऋण दे रही है। महिला उद्यमियों के लिए बिना ब्याज के 1 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत धात्री महिलाओं को 6 हजार रुपए का पोषण भत्ता दिया जा रहा है। 
PunjabKesari
महिला सशक्तीकरण से ही देश हो सकता मजबूतः सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों राजनीति, न्यायिक और प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!