देहरादूनः पति से विवाद के बाद गुस्साई महिला, 3 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग

Edited By Nitika,Updated: 13 Sep, 2021 12:38 PM

woman jumps in canal with 3 children

उत्तराखंड के देहरादून जनपद में रविवार को पति से विवाद होने के बाद गुस्साई एक महिला ने 3 बच्चों को नहर में धकेलने के बाद खुद भी छलांग लगा दी।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद में रविवार को पति से विवाद होने के बाद गुस्साई एक महिला ने 3 बच्चों को नहर में धकेलने के बाद खुद भी छलांग लगा दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न लगभग 01:30 बजे थाना विकासनगर अंतर्गत, शक्ति नहर पुल नंबर 01 से एक महिला ने 3 बच्चों के साथ छलांग लगा दी। घटना स्थल पहुंची नागरिक एवं जल पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला तथा एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान सहसपुर थाना के हसनपुर निवासी रब्बानी के तौर पर हुई है। मृतक बच्ची की पहचान जिया (3) के रूप में हुई है।

वहीं प्रवक्ता के अनुसार, नहर में डूबे 2 अन्य बच्चों जैनद (13) तथा जैद (12) की तलाश की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उसका किसी बात पर अपने पति शहजाद से से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!