अपने ही क्षेत्र की जनता की देखभाल नहीं कर पा रहे MLA, ग्रामीणों ने काफिले को रोककर जताया विरोध

Edited By Nitika,Updated: 05 Sep, 2019 12:36 PM

villagers accuse dhan singh rawat of ignoring

उत्तराखंड में श्रीनगर विधानसभा से विधायक धन सिंह रावत अपने क्षेत्रीय जनता की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। इसी के चलते ग्रामीणों के द्वारा विधायक के काफिले को रोककर उनका विरोध किया गया।

पौड़ी गढ़वालः उत्तराखंड में श्रीनगर विधानसभा से विधायक धन सिंह रावत अपने क्षेत्रीय जनता की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। इसी के चलते ग्रामीणों के द्वारा विधायक के काफिले को रोककर उनका विरोध किया गया।

जानकारी के अनुसार, विधायक धन सिंह रावत का काफिला अपने क्षेत्र से निकल रहा था। इसी बीच ग्रामीणों के द्वारा विधायक का सड़क पर ही घेराव किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के क्षेत्र में रहने के बावजूद भी भरसार कृषि विद्यालय में कार्यरत जितेंद्र नेगी नाम के एक ग्रामीण ने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक पर पीड़ित परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

वहीं विधायक ने सफाई पेश करते हुए कहा कि देरी से पहुंचने के लिए वह माफी मांगते हैं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभवन सहायता देने का भरोसा दिलवाया। बता दें कि कुछ समय पहले भी विधायक के अपने कहे जाने वाले पैठाणी गांव में भाजपा के पूरे मंडल कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!