उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जल्द ही करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

Edited By Nitika,Updated: 16 Jan, 2022 10:26 AM

uttarakhand parivartan party will contest on 70 seats

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

 

नैनीतालः उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

विधानसभा चुनावों को लेकर हल्द्वानी पहुंचे पार्टी के तिवारी ने कहा कि नैनीताल जनपद की सभी सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी चल रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस, भाजपा और दिल्ली से उत्तराखंड की सत्ता की चाहत रखने वाले दलों में कोई मौलिक अंतर नहीं है। न ही इन दलों को उत्तराखंडी अस्मिता की कोई समझ है और न ही इन्हें आम आदमी के दुख दर्द से कोई सरोकर है।

वहीं केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां आम लोगों को आज 2 जून की रोटी के लिए तरसना पड़ रहा है, वहीं महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे सवाल से किनारा कर उन्मादी, घृणा, नफरत व बदले की राजनीति से सामाजिक ताना बुना जा रहा है, जिससे मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों और आम लोगों को हाशिये पर धकेल दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!