चमोलीः औली मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेना का वाहन, 2 जवान घायल

Edited By Nitika,Updated: 06 Jul, 2020 06:10 PM

uncontrolled army vehicle fell into the ditch

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर सामग्री लेकर औली जा रहा सेना का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 2 जवान घायल हो गए।

 

चमोलीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर सामग्री लेकर औली जा रहा सेना का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 2 जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना चमोली जिले की है, जहां पर सोमवार को सेना का वाहन जोशीमठ से जरूरी सामग्री लेकर औली जा रहा था। इसी बीच औली मार्ग पर सेना का वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 2 जवान घायल हो गए। 

वहीं पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान के कर्मियों ने जवानों का रेस्क्यू किया। साथ ही दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!