नैनीतालः पर्यटकों की कार खाई में जा गिरी, 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

Edited By Nitika,Updated: 04 Jul, 2022 06:39 PM

tourist car fell into a ditch

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार पर्यटक घायल हो गये। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर हैं।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार पर्यटक घायल हो गये। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नगीना बिजनौर निवासी आदिल, दीगर, आसिफ और कल्लू नैनीताल घूमने के लिए आए चारों युवक हल्द्वानी के रास्ते वापस लौट रहे थे। नैनीताल से 10 किमी. दूर बल्दियाखान के पास उनकी अटिर्का कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि भीषण दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं सूचना मिलते ही तल्लीताल थाने से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!