गर्भवती महिला का अप्रशिक्षित नर्स से प्रसव करवाना परिवार को पड़ा भारी, जच्चा-बच्चा की मौत

Edited By Nitika,Updated: 12 Sep, 2019 05:43 PM

mother child death due to negligence of untrained nurse

उत्तराखंड में एक परिवार की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर एक परिवार गर्भवती महिला को अस्पताल की जगह अप्रशिक्षित नर्स के पास ले गए। इस बीच प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा ने दम तोड़ दिया।

ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड में एक परिवार की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर एक परिवार गर्भवती महिला को अस्पताल की जगह अप्रशिक्षित नर्स के पास ले गए। इस बीच प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर इलाके का है, जहां पर भदईपुरा में रहने वाली गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी बीच आनन-फानन में परिजनों के द्वारा महिला को अस्पताल की जगह पहाड़गंज स्थित नर्स के पास ले गए। वहीं नर्स के द्वारा प्रसव करने के दौरान महिला की हालत खराब होनी शुरू हो गई। इतना ही नहीं कुछ देर बाद महिला और बच्चे ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि जच्चा-बच्चा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों के द्वारा हंगामा किया गया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा परिजनों को शांत करवाया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!