एक बार फिर धूं-धूं कर जल रहे उत्तरकाशी के जंगल, विजिबिलिटी कम होने पर यात्री परेशान

Edited By Nitika,Updated: 14 Jun, 2019 05:05 PM

forest burning of uttarkashi

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हल्की बारिश के बाद अभी पहले से जंगलों में लगी आग शांत नहीं हुई थी कि एक बार फिर जंगल धूं-धूं कर जलने शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं वन विभाग के पास भी आग को बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं है।

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हल्की बारिश के बाद अभी पहले से जंगलों में लगी आग शांत नहीं हुई थी कि एक बार फिर जंगल धूं-धूं कर जलने शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं वन विभाग के पास भी आग को बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, जंगलों में आग लगने के कारण लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई है। इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को भी जंगलोंं में लगी आग का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर धुएं के गुब्बार के कारण विजिबिलिटी में भी कमी आ रही है।
PunjabKesari
वहीं उत्तरकाशी जिले में पहाड़ी क्षेत्र और कम संसाधन होने के कारण वन विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि आज के समय में भी वन विभाग के द्वारा आग को पेड़ों की टहनियों के साथ बुझाया जा रहा है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!