पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने तिरंगा भेंट कर किया स्वागत

Edited By Nitika,Updated: 06 Aug, 2022 10:29 AM

dhami reached rudrapur on one day tour

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रूद्रपुर के निर्धारित एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पर पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने तिरंगा भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रूद्रपुर के निर्धारित एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पर पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने तिरंगा भेंट कर उनका स्वागत किया।

धामी पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। धामी अपराह्न में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में वुर्चअली प्रतिभाग करेंगे।

बता दें कि इस कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!