देहरादून में डेंगू का बढ़ता कहर, DM ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश

Edited By prachi,Updated: 24 Aug, 2019 11:06 AM

dengue causes havoc in dehradun

उत्तराखंड के देहरादून में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में बुलाई आपात बैठक में देहरादून में डेंगू मरीजों...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में बुलाई आपात बैठक में देहरादून में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए इंतजामों को नाकाफी बताते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके गुप्ता ने अवगत कराया कि अभी तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 531 बढ़कर हो गई है। इनका इलाज दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, गांधी शताब्दी चिकित्सालय तथा कार्नेशन चिकित्सालय में चल रहा है। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एलाईजा की पहचान के लिए किए जाने वाले परीक्षणों के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाएं तथा प्लेलेट्स के लिए स्वस्थ नागरिकों को अधिक से अधिक रक्तदान करने को जागरूक करें।

डीएम ने उपकरणों खरीद-फरोख्त करने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं का अब ऑनलाईन पंजीकरण भी कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग कर सकें। जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम करने के लिए लोगों को छोटे-छोटे संदेशों के माध्यम से भी जागरूक किए जाने पर बल दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!