महाशिवरात्रि के दिन घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख

Edited By Nitika,Updated: 14 Feb, 2020 12:08 PM

date of open of kapat of kedarnath dham will decided on mahashivratri

उत्तराखंड में एक बार फिर शीतकाल के बाद चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। इसी के चलते एक के बाद एक 0चारों धाम के कपाट खुलने शुरू हो जाएंगे।

 

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में एक बार फिर शीतकाल के बाद चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। इसी के चलते एक के बाद एक 0चारों धाम के कपाट खुलने शुरू हो जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोषित हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तय की जाएगी। इसके साथ ही पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9 बजे से धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारियों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी। इसी दिन केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय किया जाएगा।

वहीं भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में नित्य प्रति अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि निर्धारण के लिए समारोह शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस साल की यात्रा अक्षय तृतीया यानि 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रुप से अक्षय तृतीया को खुलेंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 30 अप्रैल को खुल रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!