चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के लिए 10 करोड़ की राशि देने पर बनी सहमति

Edited By Nitika,Updated: 22 May, 2020 06:58 PM

consented to give 10 crore

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की पहली बार हुई बैठक में बैंक खाता खुलवाने और 10 करोड़ रुपए की धनराशि उसमें जमा करवाने सहित कई विषयों पर सहमति व्यक्त की गई।

 

देहरादूनः उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की पहली बार हुई बैठक में बैंक खाता खुलवाने और 10 करोड़ रुपए की धनराशि उसमें जमा करवाने सहित कई विषयों पर सहमति व्यक्त की गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सरकारी आवास में बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंनेकहा कि राज्य के मंदिरों की प्राचीन शैली इसकी विशिष्टता है। इसको बनाए रखने के लिए सुनिश्चित किया जाए कि मन्दिरों का प्राचीन स्वरूप बना रहे।

सीएम रावत ने कहा कि जो लोग मंदिरों के ऑनलाईन दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें मन्दिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन एवं ऑडियो के माध्यम से पूजा-अर्चना करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही इसमें धार्मिक मान्यताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!