उत्तराखंड में कोरोना के नए स्वरूप की पुष्टि, ब्रिटेन से लौटे रिश्तेदारों के संपर्क में आया था व्यक्त

Edited By Nitika,Updated: 15 Jan, 2021 03:46 PM

confirmation of new form of corona in a person in uttarakhand

उत्तराखंड के एक व्यक्ति में हाल ही में ब्रिटेन में मिले कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप का राज्य में यह पहला मामला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के एक व्यक्ति में हाल ही में ब्रिटेन में मिले कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप का राज्य में यह पहला मामला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि देहरादून का रहने वाला 44 वर्षीय यह व्यक्ति हाल में ब्रिटेन से लौटे अपने 5 रिश्तेदारों के संपर्क में आया था। कोरोना के लक्षण आने पर उस व्यक्ति ने अपनी जांच करवाई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। उन्होंने बताया कि उसके बाद उसका नमूना जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नई दिल्ली भेजा गया, जहां उसमें कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग में देहरादून के कोरोना जिला निगरानी अधिकारी राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गए मरीज के नमूने की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आ गई, जिसमें संक्रमण का नया स्वरूप मिला है।

वहीं जिला निगरानी अधिकारी ने कहा कि मरीज को शहर के एक कोरोना केयर सेंटर में एकांतवास में रखा गया है, जहां वह कम से कम 28 दिनों तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि हैरत की बात यह है कि ब्रिटेन से लौटे उनके पांचों भतीजों की जांच रिपोर्ट में नया कोरोना संक्रमण नहीं मिला जबकि कभी ब्रिटेन नहीं गए मरीज में यह संक्रमण पाया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘मरीज के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है और उनके नमूने लिए जा रहे हैं।''
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!