मकर संक्रांति के मौके पर हरिद्वार पहुंचे CM रावत, पतंजलि आचार्यकुलम में छात्रोें को दी शुभकामनाएं

Edited By Nitika,Updated: 15 Jan, 2021 11:57 AM

cm rawat wishes students in patanjali acharyakulam

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पतंजलि फेस-2 आचार्य कुलम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार में शामिल होकर छात्रों को शुभकामनाएं दी।

 

हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पतंजलि फेस-2 आचार्य कुलम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार में शामिल होकर छात्रों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रांति शुभ, ज्ञान, ऊर्जा एवं प्रकाश का प्रतीक है। संक्रांति से जीवन में सकारात्मकता आती है, इसलिए हम प्राचीन काल से ही संक्रांति के उपासक रहे हैं। हमारे त्योहार संस्कारों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच पतंजलि में आकर उन्हें अपार आनन्द का अनुभव हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सपरिवार पतंजलि फेस-1 पहुंचे, जहां चतुर्वेद महा परायण यज्ञ का आरंभ मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया गया। यह यज्ञ लगभग एक महीने तक चलेगा। 

इस यज्ञ में स्वामी राम देव जी के साथ मुख्यमंत्री ने भी सहभागिता की ओर यज्ञ में आहूति दी और देश के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश की 4 कम्पनियां कोरोना वेक्सीन बना रही हैं। दुनिया के शीर्ष 12 देश हमसे कोरोना की वैक्सीन की आस लगाए हुए हैं। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में प्राणायाम, योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है।

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘‘वेदों की शिक्षाएं'' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में योगगुरू स्वामी रामदेव जी, आचार्य बालकृष्ण, पतंजलि के मुख्य ट्रस्टी पद्म सेन आर्य अपने परिवार सहित, विजय कौशल महाराज आदि यज्ञ में सम्मलित हुए। आचार्यकुलम, वैदिक गुरुकुलम एवं गुरुकुलम के छात्र-छात्राओं और धर्माचार्यो द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ इस यज्ञ का संचालन किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!