CM ने अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में दें स्थान

Edited By prachi,Updated: 24 Aug, 2019 01:24 PM

cm rawat mourns the death of arun jaitley

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जेटली जी, अटल जी व मोदी जी की कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी।

बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अरुण जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था। कई सप्ताह से एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!