दून के निकट झाझरा में बना उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट, CM रावत और वन मंत्री ने किया लोकार्पण

Edited By Nitika,Updated: 23 Sep, 2020 12:54 PM

cm rawat and forest minister inaugurate uttarakhand city forest

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के निकट झाझरा में विकसित उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन'' का मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोकार्पण किया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के निकट झाझरा में विकसित उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन' का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने लोकार्पण किया।
PunjabKesari
नेचर एजुकेशन सेंटर (प्रकृति शिक्ष केंद्र) के रूप में विकसित इस सिटी फॉरेस्ट में उत्तराखंड के विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं और प्राकृतिक दृश्यों को प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया है और उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से यह सिटी फॉरेस्ट आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। लगभग सवा 3 साल में बने सिटी फॉरेस्ट पर केवल 43 लाख रुपए की लागत आई है।
PunjabKesari
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झाझरा में वन विभाग द्वारा प्रकृति से छेड़छाड़ किए बिना तैयार इस सिटी फॉरेस्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया गया है। उन्होंने 'आनन्द वन' में राज्य सरकार की संस्कृति ग्राम की परिकल्पना की झलक भी लोगों को दिखाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यहां उत्तराखंड की संस्कृति, शिल्प, देवस्थानों एवं परम्पराओं के बारे में भी लोगों को जानकारी मिले।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!