CM रावत ने गोद अभियान में कुपोषण मुक्त बच्चों के अभिभावकों को किया सम्मानित

Edited By Nitika,Updated: 17 Sep, 2020 05:38 PM

cm honored parents of malnutrition free children

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास में कुपोषण मुक्त राज्य के लिए शुरू किए गए गोद अभियान में कुपोषण मुक्त बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास में कुपोषण मुक्त राज्य के लिए शुरू किए गए गोद अभियान में कुपोषण मुक्त बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस है। उन्होंने कुपोषण मुक्त भारत का जो अभियान चलाया है, उसमें स्वयं सेवी संस्थाओं, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को गोद लेकर उनको कुपोषण मुक्त करने की दिशा में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान, प्लाज्मा डोनेट, अस्पतालों में फल वितरण के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देश भर में यह पूरा सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि एक वर्ष पूर्व अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने का जो अभियान शुरू किया गया था, इसके अच्छे परिणाम रहे। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने में माँ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों की नियमित एवं संतुलित खान-पान से कुपोषित बच्चे जल्द सामान्य श्रेणी में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे के कुपोषित होने पर उसका नुकसान न केवल बच्चे के माता-पिता पर पड़ता है, बल्कि पूरे समाज को इसका नुकसान होता है। कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!