मुख्य सचिव ने चारधाम परियोजना में हीलाहवाली पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Nitika,Updated: 08 Apr, 2021 04:50 PM

chief secretary expressed displeasure at char dham project

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने चारधाम परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने चारधाम परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने भूमि अधिग्रहण के उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामलों को 30 अप्रैल, 2021 तक निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मुआवजा मामलों को भी शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने हेलंग-जोशीमठ मार्ग पर गवर्नमेंट लैंड ट्रांसफर के प्रकरण शीघ्र अति शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पेंडिंग कार्यों हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी टिहरी के अनुरोध पर मुख्य सचिव द्वारा ऋषिकेश-देवप्रयाग मार्ग पर बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के कार्य के लिए जिला प्रशासन, यूपीसीएल और रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय का संयुक्त निरीक्षण करवाए जाने के साथ ही शिफ्टिंग का कार्य त्वरित गति से किए जाने के निर्देश दिए गए।

वहीं बैठक में बताया गया कि चारधाम परियोजना में सड़क चैड़ीकरण का कार्य 554.05 किमी में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यूटिलिटी डक्ट का कार्य 555.83 किमी. में पूर्ण कर लिया गया है। रिटेनिंग एवं ब्रेस्ट वॉल का कार्य 367.77 किमी में पूर्ण किया जा चुका है। 182.75 किमी. में क्रैश बैरियर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!