उत्तराखंड में कोरोना के 501 मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 9400 के पार

Edited By Nitika,Updated: 09 Aug, 2020 10:53 AM

501 new patient of corona found in uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में शनिवार को एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 501 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 9,402 हो गई। इसके अतिरिक्त 5 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 117 हो गई है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में शनिवार को एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 501 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 9,402 हो गई। इसके अतिरिक्त 5 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 117 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया कि हरिद्वार जिले से संक्रमण के सबसे अधिक 172 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद उधमसिंह नगर से 171, नैनीताल से 85, देहरादून से 38, बागेश्वर से 10, पौड़ी से 9, उत्तरकाशी से 5, टिहरी से 4, पिथौरागढ़ से 3, रुद्रप्रयाग से 2, चमोली और चंपावत से 1-1 मामला सामने आया।

बता दें कि राज्य में शनिवार को कोरोना के 5 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 3 की मौत दून मेडिकल कॉलेज में और ऋषिकेश के एम्स में 2 रोगियों की मौत हुई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!