Edited By Nitika,Updated: 04 Aug, 2022 10:56 AM
उत्तराखंड की हरिद्वार स्थित जिला जेल में 43 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। वहीं इस घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
हरिद्वारः उत्तराखंड की हरिद्वार स्थित जिला जेल में 43 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। वहीं इस घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी खगेंद्र सिंह ने कहा कि 425 कैदियों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से 43 कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक अलग बैरक में पृथक किया गया है।
वहीं अधिकारियों ने बताया कि कैदियों में हेपेटाइटिस और अन्य संक्रमणों की जांच के लिए जेल परिसर में 28-29 जुलाई के बीच एक शिविर लगाया गया था।