उत्तराखंड में 1069 नए मरीजों में CORONA की पुष्टि, 17 और संक्रमितों ने तोड़ा दम

Edited By Nitika,Updated: 24 Sep, 2020 10:52 AM

1069 new patient of corona found in uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजापा होता जा रहा है। राज्य में बुधवार को 1069 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिससे महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 43,720 हो गया। इसके अतिरिक्त 17 और मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गई।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजापा होता जा रहा है। राज्य में बुधवार को 1069 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिससे महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 43,720 हो गया। इसके अतिरिक्त 17 और मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना से संक्रमित सर्वाधिक 318 ताजा मामले देहरादून जिले में मिले जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में 237, हरिद्वार में 127 और नैनीताल में 119 मरीज सामने आए। बुधवार को संक्रमण ने राज्य में 17 और मरीजों की जान ले ली। महामारी से अब तक राज्य में 529 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

बता दें कि राज्य में अब तक कुल 31,123 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 11,867 है। इसके अतिरिक्त कोरोना के 201 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!