युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; सीने में धस गई गोली

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Nov, 2024 03:25 PM

young man shot dead bike riding miscreants

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया...

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानिए पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, ये मामला थाना हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड़ स्थित नगला माना का है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय उमेश पुत्र केशव मथुरा से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उमेश के सीने में धस गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और तमंचा के खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ेँः Jama Masjid Case: पथराव और आगजनी में दो लोगों की मौत, 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को सर्वेक्षण का कार्य दूसरी बार शुरू हुआ, लेकिन इस बीच अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इस घटना में 20 से अधिक पुलिसकर्मी और दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। दो लोगों की मौत की खबर है।

​​​​​​​

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!