अजय देवगन पर मेहरबान हुए योगी, UP में फिल्म 'तान्हाजी' को किया टैक्स फ्री

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Jan, 2020 11:44 AM

yogi smiles on ajay devgan tax free to tanhaji in up

तान्हाजी फिल्म को टैक्स-फ्री करने की काफी दिनों से उठ रही मांग को उत्तर प्रदेश सरकार ने मान लिया है। तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी फिल्म को...

लखनऊः तान्हाजी फिल्म को टैक्स-फ्री करने की काफी दिनों से उठ रही मांग को उत्तर प्रदेश सरकार ने मान लिया है। तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी फिल्म को UP में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म 'तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर। छत्रपति शिवाजी महाराज के परममित्र और मराठा सरदार  तान्हाजी मालुसरे के जीवन और युद्ध संघर्ष की कहानी पर आधरित है।

अजय देवगन ने CM से किया था अनुरोध
सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि यह फिल्म वीरता, त्याग की कहानी है। तान्हाजी की वीरता और उनके त्यागपूर्ण जीवन से सभी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इसलिए CM ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर और एक्टर अजय देवगन ने CM से इसके लिए अनुरोध किया था।

तान्हाजी ने मराठाओं के विजय का मार्ग प्रशस्त किया था
महाराष्ट्र बीजेपी ने भी फिल्म को टैक्स-फ्री करने की मांग की है। राज्य BJP के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि तान्हाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के परम मित्र थे। उनको 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उन्होंने मुगल किला रक्षक उदयभान राठौर के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी, जिसनें मराठाओं के विजय के मार्ग को प्रशस्त किया था। यह फिल्म महाराष्ट्र के प्रसिद्ध योद्धा तान्हाजी के युद्ध जीतने के संघर्ष की कहानी है।

तान्हाजी के साथ ही रिलीज हुई थी दीपिका की छपाक
तान्हाजी के साथ ही दीपिका की छपाक भी रिलीज हुई थी। ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक' विवादों में घिर गई है। वजह थी फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दीपिका पादुकोण का दिल्ली के JNU जाना। जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जाने लगी। हालांकि फिल्म को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में टैक्स फ्री किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!