शिवराज चाैहान के संपर्क में आये मंत्रियों को क्वारंटीन करायें योगी: कांग्रेस

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Jul, 2020 01:57 PM

yogi should quarantine ministers who came in contact with shivraj congress

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह पिछले दिनो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में आये अपने मंत्रियों को क्वारंटीन कराये ताकि आम जनता को...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह पिछले दिनो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में आये अपने मंत्रियों को क्वारंटीन कराये ताकि आम जनता को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।   

दीपक सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिये वहां के मुख्यमंत्री लखनऊ आये थे जिनसे यूपी के कई मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मुलाकात की थी। चूंकि शिवराज चौहान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, इसलिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चाहिये कि वे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को क्वारंटीन करने को कहें।       

उन्होने कहा कि श्री चौहान के संपकर् में आये मंत्री तमाम लोगों से मिल रहे है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सरकार की नियमावली है कि संक्रमित व्यक्ति के संपकर् में आने वाले को 14 दिन के लिये क्वारंटीन में रहना पड़ता है।  कांग्रेसी नेता ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश के मंत्री कोरोना संक्रमित अरविंद सिंह भदौरिया के संपर्क में शिवराज चौहान न आये होते तो शायद वह भी बच जाते। ठीक इसी प्रकार यूपी सरकार के मंत्री इसका अनुपालन करेंगे तो प्रदेश की जनता को बचाया जा सकेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!