इस बार नहीं मनेगा यमुना महोत्सव, राजेन्द्र पालीवाल ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 31 Oct, 2020 06:57 PM

yamuna festival will not be celebrated rajendra paliwal said unfortunate

तीर्थराज प्रयाग में श्यामल यमुना किनारे ‘‘यमुना महोत्सव'''' और स्नान पर प्रशासन का प्रतिबन्ध दुर्भाग्यपूर्ण है। इसपर प्रयाग धर्म संघ अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया

प्रयागराजः  तीर्थराज प्रयाग में श्यामल यमुना किनारे ‘‘यमुना महोत्सव'' और स्नान पर प्रशासन का प्रतिबन्ध दुर्भाग्यपूर्ण है। इसपर प्रयाग धर्म संघ अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि यह जानकार आश्चर्य हुआ कि यमुना महोत्सव के आयोजन पर प्रशासन ने रोक लगायी है। हजारों साल से चली आ रही परंपरा को बन्द नहीं किया जा सकता। वैश्विक महामारी को लेकर मेला का आयोजन नहीं करना समझ में आता है लेकिन श्रद्धालुओं को यमुना स्नान से रोकना न्याय संगत नहीं है।

अध्यक्ष ने कहा कि कार्तिक माह में यमुना का विशेष पर्व श्रद्धालुओं के आर्शीवाद स्वरूप होता है। इस दौरान भक्तगण एक माह नियम संयम से यमुना स्नान, पूजा और व्रत विशेषकर महिलाओं द्वारा किया जाता है। कार्तिक माह में एक महीने तक मेले का आयोजन हर साल होता है। श्री पालीवाल ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से मांग किया है कि कोविड़-19 की गाइडलाइन के आधार पर थोड़े थोड़े लोगों को यमुना स्नान करने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ एकत्र नहीं हो इसके लिए बाजार आदि नहीं लगाये जाएंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!