योगीराज में महिलाओं का हो रहा चीरहरण: आजाद

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Jul, 2021 02:27 PM

women are being harassed in yogiraj azad

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां लगी हुई हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आगरा में बहुजन साइकिल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने...

आगरा: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां लगी हुई हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आगरा में बहुजन साइकिल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भाजपा के नेताओं की चौखट पर दम तोड़ रही है।

आजाद ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी तरफ सरकार के गुंडे महिला का चीरहरण कर रहे हैं। भाजपाई सत्ता के भूखे हैं। साढ़े 4 सालों में किसान, दलित, पिछड़ा, मुस्लिम और व्यापारी वर्ग पिछड़ गया है।

एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा के बैनर तले बहुजन मूवमैंट कमजोर पड़ा है। 2012 और 2017 में वह सरकार नहीं बना पाई। चुनाव के समय वोट मांगने से कुछ नहीं होता। तब तो आजाद समाज पार्टी नहीं थी। लोकतंत्र में सबको अधिकार है कि वह अपनी पार्टी बनाए, जनता के लिए काम करे। हम अपना काम कर रहे हैं। आखिर जनता कब तक इंतजार करती रहेगी।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के पुराने दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने बसपा का दामन छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा। चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश की जनता को आजाद समाज पार्टी पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो हर समस्या का समाधान होगा। जनता के लिए काम होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक हजार रुपए में एक माह तक कौन खाना खा सकता है। यह गरीबों के साथ मजाक है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!