आगरा में भी वन्यजीव का आतंक! घर में घुसकर किया दंपती पर हमला, दोनों जख्मी

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Oct, 2024 03:40 PM

wildlife terror in agra too couple

Agra News: उत्तर प्रदेश के बहराइच समेत कई जिलों में जंगली जानवरों ने दहशत फैला रखी है। भेडिए, सियार और तेंदुए जैसे जानवरों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। इसी बीच ताज नगरी आगरा में भी वन्यजीव...

Agra News: उत्तर प्रदेश के बहराइच समेत कई जिलों में जंगली जानवरों ने दहशत फैला रखी है। भेडिए, सियार और तेंदुए जैसे जानवरों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। इसी बीच ताज नगरी आगरा में भी वन्यजीव ने दहशत फैलाई है। दरअसल, यहां पर मंगलवार की रात जंगली जानवर एक घर में घुस गया। घर में दंपती पर हमला कर दिया। जानवर के हमले से दोनों पति पत्नी घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला खंदौली थाना क्षेत्र के नादऊ गांव का है। गांव निवासी प्रमोद वाहन चालक हैं। रात को वह पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे पत्नी निशा पानी लेने के लिए गई। वहीं, पहले से बैठे जानवर ने हमला कर दिया। निशा की चीख सुनकर प्रमोद जाग गए। बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग वहां पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद दहशत में लोग
गाम्रीणों को आता देख जानवर छत से कूद कर भाग गया। घायल प्रमोद ने बताया कि अज्ञात जानवर कुत्ते जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन वह कुत्ते से काफी बड़ा था। वह जानवर को पहचान नहीं सके। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग जंगली जीवों के हमलों से डरे हुए है।

यह भी पढ़ेंः Bahraich: पकड़ा गया बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाला तेंदुआ, वन विभाग ने किया पिंजरे में कैद
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज अंतर्गत एक गांव में मंगलवार आधी रात को एक तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। बुधवार देर रात को उस तेंदुएं को वन विभाग ने पकड़ लिया है और पिंजरे में कैद कर लिया है। इस तेंदुए ने इलाके में हड़कंप मचा रखा था। 5 दिनों में इलाके में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया। इससे लोग दहशत में थे और अपने घरों से निकलने से डर रहे थे। बुधवार को वन विभाग ने इस तेदुए को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!