यूपी में ठंडी हवाए चलने से सुहावना हुआ मौसम; लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Mar, 2025 08:38 AM

weather became pleasant due to cold winds in up

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। आंधी रात को कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली। आज यानी शनिवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। आंधी रात को कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली। आज यानी शनिवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी शनिवार को सुबह से अवध और पूर्वांचल के जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। कल रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा और पछुआ की रफ्तार बनी रहेगी और पारे में थोड़ी सी गिरावट आएगी और तात्कालिक तौर पर तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन, इसके बाद सोमवार से फिर तापमान बढ़ जाएगा और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। अप्रैल की शुरुआत तेज धूप और तपिश भरी गर्मी के साथ होगी।

प्रदेश में थे लू जैसे हालात 
बीते कुछ दिनों में प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस होने लग जाती थी। दोपहर होते-होते लू जैसे हालात हो जाते थे। कई जिलों में तो  तापमान 40 के आसपास पहुंच गया था। लेकिन, शुक्रवार को अचानक शाम को ठंडी हवाएं चलने लगी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!