Edited By Pooja Gill,Updated: 17 May, 2025 11:57 AM

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सब हैरान हो जाएगे। इस वीडियो में एक दुल्हन ने अपनी शादी वाले दिन ही एक शर्मनाक करतूत कर दी...
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सब हैरान हो जाएगे। इस वीडियो में एक दुल्हन ने अपनी शादी वाले दिन ही एक शर्मनाक करतूत कर दी। दरअसल, शादी वाले दिन वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे के हाथ पर थूक दिया और उसे जमकर जलील किया। दूल्हा बेबस खड़ा देखता ही रह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी वाले दिन दुल्हन-दूल्हा तैयार है। वरमाला का समय है और दुल्हन स्टेज पर आ रही है। दूल्हे ने आगे बढ़ कर दुल्हन का हाथ थामने की कोशिश की। दूल्हे ने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन दुल्हन ने उसके हाथ पर थूक दिया। इससे दूल्हा शर्मसार हो गया। वो कुछ समय तक वहां पर ही खड़ा रहा और अपने हाथ को देखता रहा।
देखिए वीडियो...
जमकर वायरल हो रहा वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग दुल्हन की इस हरकत को देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, वैसे एक बात साफ हो गई कि लड़के की ज़िंदगी बच गई, लड़की बहुत बद दिमाग है। जो इतनी पब्लिक के सामने इतना घटिया व्यवहार करती है वो घर की चार दिवारी के अंदर क्या होगी? दूसरे यूजर ने लिखा- अरे यार ऐसे जलील कौन करता है। इसी तरह दूसरे यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।