Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Jun, 2025 02:06 PM

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया कि एक चाची ने अपने पति के सामने उसके भतीजे से शादी रचा ली। भतीजे ने चाचा के सामने चाची की मांग में सिंदूर भरा...
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया कि एक चाची ने अपने पति के सामने उसके भतीजे से शादी रचा ली। भतीजे ने चाचा के सामने चाची की मांग में सिंदूर भरा और उसे अपनी पत्नी बना लिया। चाचा सामने खड़ा चुपचाप देखता रहा और शर्मसार हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सब लोग हैरान है।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बता दें कि ये मामला बिहार के जमुई से सामने आया है। यहां पर एक चाची भतीजे पर प्यार का ऐसा रंग चढ़ा कि दोनों ने रिश्तों की मर्यादा को ही तार-तार कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव की है। यहां पर रहने वाले विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी गांव के भतीजे से प्यार करने लगी। आयुषी का विवाह वर्ष 2021 में विशाल दुबे के साथ हुआ था और इसके बाद बेटी का जन्म हुआ। लेकिन, पिछले दो साल से रिश्ते में भतीजे सचिन से आयुषी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
देखिए वीडियो...
दोनों हुए घर से फरार
सचिन और आयुषी दोनों का अफेयर दो साल से चल रहा था। दोनों लगातार एक दूसरे से मिल रहे थे और फोन पर भी बातें करते थे। इस अफेयर का खुलासा तब हुआ, जब रविवार को दोनों घर से फरार हो गए। इसके बाद आयुषी के पति विशाल ने सदर थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आयुषी ने जमुई कोर्ट में अपने पति विशाल से तालाक लेने का मुकदमा दायर किया और विशाल की बेटी को अपने पास रखने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों के सामने मंदिर में शादी रचा ली।