वैलेंटाइन डे: हिंदू स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं ने की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Feb, 2020 03:39 PM

valentine s day hindu pride activists beat up young man video goes viral

उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में वैलेंटाइन डे पर पार्कों में बैठे युवक और युवतियों को हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं ने भगा दिया। इतना ही नहीं वहीं वेलेंटाइन डे मना रहे एक युवक को एक कार्यकर्ता ने थप्पड़ भी जड़ दिया...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में वैलेंटाइन डे पर पार्कों में बैठे युवक और युवतियों को हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं ने भगा दिया। इतना ही नहीं वहीं वैलेंटाइन डे मना रहे एक युवक को एक कार्यकर्ता ने थप्पड़ भी जड़ दिया। वहीं इस  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि हिंदू स्वाभिमान संस्था के कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक साल पहले आज ही के दिन पुलवामा में हमारे सैनिकों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 44 सैनिक शहीद हुए थे। आज ही के दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फाँसी की सजा दी गई थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हिंदुस्तानियों के लिए एक काला दिवस है। ऐसे में आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते हुए वैलेंटाइन डे मनाते हैं जो हमारी संस्कृति  के खिलाफ है। हिन्दू स्वाभिमान संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह विदेशी संस्कृति को हावी नहीं होने देंगे।
PunjabKesari
गौरतलब है कि हिन्दू स्वाभिमान संस्था के कार्यकर्ताओं ने शहर के सूरजकुंड पार्क में बैठे युवक और युवतियों से पूछताछ की। पार्क में बैठी युवतियों और युवको को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वहां से भगा दिया। इस दौरान कुछ युवकों को थप्पड़ भी जड़ दिये। जिसके बाद पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!