UP: मंदिर में पुजारी ने 7 वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Jan, 2020 04:52 PM

up priest misbehaves with 7 year old boy in temple

उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में मंदिर के पुजारी ने सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य की जानकारी होने पर लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। पीड़ित बालक के परिजनों की शिकायत...

भदोही: उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में मंदिर के पुजारी ने सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य की जानकारी होने पर लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। पीड़ित बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
जानकारी मुताबिक मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां सात वर्षीय बालक पतंग खरीदने के लिए घर से निकला था। इस दौरान एक मंदिर का 65 वर्षीय पुजारी बाबा रामदास तिवारी ने बालक को बहला फुसला कर उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। जिसके बाद बालक ने घर जाकर यह जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वो आग-बबूला हो गए और लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। तत्पश्चात परिजन थाने पहुंच आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
PunjabKesari
एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि जोही के पुजारी पुरानी बाजार के मंदिर में रहते हैं। जिन्होंने एक सात वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अप्राकृतिक यौन की धारा 370 आईपीसी और 4/5 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!