यात्रियों के लिए खुशखबरी! दीपावली,छठ पर 52 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड को लखनऊ मंडल ने भेजा प्रस्ताव

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Sep, 2025 12:33 PM

up lucknow railway mandal may run 52 special trains for diwali chhat festive sea

दशहरा, दिवाली,छठ जैसे त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ रेल मंडल ने बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जिससे यात्रियों को अपने घर आने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने 52 स्‍पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसे लेकर रेलवे...

लखनऊ: दशहरा, दिवाली,छठ जैसे त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ रेल मंडल ने बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जिससे यात्रियों को अपने घर आने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने 52 स्‍पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड को लखनऊ मंडल ने प्रस्ताव भेजा दिया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें बिहार, कोलकाता और मुंबई जैसे रूट पर चलाई जाएंगी, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यह फैसला यात्रियों को भीड़ भाड़ से राहत देने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

आप को बता दें कि त्योहारों पर यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस दौरान दिल्ली, पंजाब, मुंबई जैसे शहरों से यूपी, बिहार के लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर आते हैं। यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि सामान्य ट्रेनें भीड़ संभाल नहीं पातीं। टिकट मिलने मुश्किल हो जाता है और कई लोग वेटिंग लिस्ट में ही फंस जाते हैं। यही कारण है कि रेलवे ने इस बार पहले से तैयारी शुरू कर दी है और 52 नई स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से बिहार, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली रूट पर होगा। छठ पर्व पर बिहार की ओर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है, इसलिए वहां अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। हालांकि राज्य सड़क परिवहन निगम भी त्योहार पर स्‍पेशल बसें भी चलाता है। लेकिन ज्यादा दूरी की यात्रा करने वाले लोग ट्रेन से ही यात्रा करते है। ऐसे में रेलवे की यह योजना यात्रियों के लिए बड़ी राहत दे सकती है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!