UP: गोंडा के कारोबारी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Nov, 2024 07:49 PM

up gonda businessman shot dead in america mourning spread

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 58 वर्षीय डॉ. श्रीराम सिंह की बुधवार को जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका में करीब चार दशक से रह रहे भारतीय शिक्षाविद की हत्या ने उनके जन्मस्थान तुलसीपुर माझा गांव के लोगों को...

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 58 वर्षीय डॉ. श्रीराम सिंह की बुधवार को जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका में करीब चार दशक से रह रहे भारतीय शिक्षाविद की हत्या ने उनके जन्मस्थान तुलसीपुर माझा गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया। तुलसीपुर माझा गांव के प्रधान लालजी सिंह ने बताया कि वह (श्रीराम सिंह) कार से अटलांटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। श्रीराम सिंह की हत्या की खबर उनके बेटे अमित सिंह ने दी।

 लालजी सिंह ने बताया कि डॉ. सिंह 1990 में अमेरिका के अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम सिंह ने हाल ही में अमेरिका में कुछ व्यवसाय शुरू किया था। गांव में रहने वाले डॉ. सिंह के छोटे भाई शिवाजी सिंह ने बताया कि उनके भाई ने अमेरिका जाने से पहले अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। उन्होंने बताया कि वहां डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीराम सिंह अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन गए और तब से वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे थे। उनके भाई ने बताया कि श्रीराम सिंह के बड़े बेटे अमित सिंह एफबीआई में इंजीनियर हैं जबकि छोटा बेटा अंकुर सिंह अमेरिका में कैंसर विशेषज्ञ है।

शिवाजी सिंह के अनुसार, डॉ. सिंह ने अपने सामाजिक कौशल से अमेरिका में गहरी पैठ बनाई थी। लालजी सिंह ने बताया कि श्रीराम सिंह बहुत मिलनसार थे और जब भी यहां आते थे, सभी ग्रामीणों से मिलते थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम सिंह आखिरी बार करीब दो साल पहले गांव आए थे और अगले वर्ष मार्च में फिर आने वाले थे। लालजी ने बताया, “गांव के लोग उनकी हत्या से दुखी हैं। उन्होंने सिंह के परिवार को सुरक्षा देने और हत्या की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!