घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने की महिला की हत्या, नकदी और गहने सुरक्षित

Edited By Ruby,Updated: 22 Jul, 2019 06:15 PM

unknown people killed the woman

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के यमुना पार करेली क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक महिला की सोमवार को हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि करेली क्षेत्र के डी ब्लाक निवासी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के यमुना पार करेली क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक महिला की सोमवार को हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने बताया कि करेली क्षेत्र के डी ब्लाक निवासी 68 वर्षीय हसीमो की अज्ञात हमलावरो ने घर में घुस कर हत्या कर दी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घर की आलमारी में करीब 22 हजार रूपये, सोने की चैन और अंगूठी सुरक्षित पाया गया। इससे यह साफ है कि महिला की हत्या लूट के लिए नहीं की गई।

उन्होंने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दोपहर में एक भिखारिन सी दिखने वाली महिला घर में गई थी। पुलिस सभी बिन्दुओं के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर फारेन्सिक टीम पहुंच कर जांच के लिए कुछ नमूने एकत्रित किए। इस सिलिसले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियों की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!