केंद्रीय मंत्री ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, कहा- शिव करते हैं हर मनोकामना पूर्ण

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Mar, 2021 12:24 PM

union minister vk singh performed jalabhishek at dudheshwar

गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वी के सिंह दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी पत्नी भी इस मौके पर उनके साथ रहीं। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि देश का बीता साल काफी संकट भरा रहा, इसलिए देश की उन्नति...

गाजियाबाद: गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वी के सिंह ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी पत्नी भी इस मौके पर उनके साथ रहीं। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि देश का बीता साल काफी संकट भरा रहा, इसलिए देश की उन्नति की कामना करने भगवान दूधेश्वर के द्वार आए हैं।
PunjabKesari
वीके सिंह ने मंदिर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों को वैक्सीन के संबंध में सभी नियम मानते हुए वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। जिससे लोगों को कोरोना से हमेशा के लिए मुक्ति मिल पाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष भगवान भोलेनाथ के द्वार पर आते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करते हैं, और यह मनोकामना भी जरुर पूरी होगी। वैक्सीनेशन से कोरोना को भगाने का एक व्यापक असर शुरू हो चुका है। जल्द कोरोना भगवान भोलेनाथ की कृपा से हमेशा के लिए देश और दुनिया को छोड़ कर भाग जाएगा। यही कामना हर कोई भक्त कर रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!