UP में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर ट्रॅाली की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 31 May, 2025 12:38 PM

three people died in a collision between a tractor trolley and a car

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी .....

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिकन्द्राबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने यहां बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर अचानक फट गया। जिससे वह अनियंत्रित हो गई और एक कार उससे जा टकरायी। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जिनकी पहचान सचिन (25), अमित (35) और दीनानाथ (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक स्कूटी सवार को भी चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि कार सवार लोग गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

145/4

14.5

Mumbai Indians are 145 for 4 with 5.1 overs left

RR 10.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!