पति की रिहाई के लिए 8 दिन के मासूम बेटे को गोद में लेकर पानी टंकी पर चढ़ी पत्नी, माता-पिता की शिकायत पर पति को जेल भेजने से थी नाराज

Edited By Mamta Yadav,Updated: 11 Jul, 2024 09:44 PM

the wife climbed a water tank with her 8 day old son in her lap

उत्तर प्रदेश में महराजगंज नगर के शिवनगर वार्ड स्थित ओभरहेड टैंक (पानी टंकी) पर वृहस्पतिवार को एक महिला 8 दिन के मासूम बेटे को गोद में लेकर चढ़ गई। उसके बाद वह पानी टंकी से कूदकर जान देने की बात कहते हुए चीखने चिल्लाने लगी। महिला पति को जेल भेजने से...

Maharajganj News, (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश में महराजगंज नगर के शिवनगर वार्ड स्थित ओभरहेड टैंक (पानी टंकी) पर वृहस्पतिवार को एक महिला 8 दिन के मासूम बेटे को गोद में लेकर चढ़ गई। उसके बाद वह पानी टंकी से कूदकर जान देने की बात कहते हुए चीखने चिल्लाने लगी। महिला पति को जेल भेजने से काफी नाराज थी। वहीं महिला की आवाज सुन लोगों ने जब पानी टंकी पर देखा तो वह लोग सन्न हो गए। क्योंकि चीखने चिल्लाने वाली महिला के गोद में मासूम बच्चा भी दिखाई दे रहा था। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। करीब दो घंटे तक चले ड्रामा के बाद पुलिस के आश्वासन पर महिला बच्चे को लेकर नीचे उतरी। फिर आस पास के लोगों के साथ ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
PunjabKesari
घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव की रहने वाली गुड़िया ने बताया की वह परसा गिदही गांव निवासी राजकुमार के साथ प्रेम करती थी। वह भागकर राजकुमार से प्रेम विवाह कर लिया। फिर पति राजकुमार के परिवार के साथ जम्मू में रहने लगी। वहीं माता पिता की शिकायत पर पुलिस मामले में अपरहण का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस लोकेशन के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। फिर पांच जुलाई को पति राजकुमार का पुलिस चालान कर दिया। जबकि उन्हें मेदनीपुर घर छोड़ दिया। इन्होंने आगे बताया की प्रेम विवाह से नाराज माता पिता पुलिस से शिकायत कर उनका और पति का उत्पीड़न करते थे। हालांकि पति को जेल जाने से तीन दिन पहले दो जुलाई को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। पति को जेल जाने के बाद वह मासूम बच्चे को लेकर भटक रही है। न्याय के लिए जिम्मेदारों से गुहार लगाते-लगाते थक चुकी थी। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह पति की जेल से रिहाई के लिए मासूम बेटे को गोद में लेकर पानी टंकी पर चढ़ने के लिए मजबूर हो गई।
PunjabKesari
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया की पानी टंकी पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी गई है। बातचीत कर मामले का समाधान निकाला जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!