पति को सोता छोड़ आशिक के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन, पति को नहीं लगी भनक

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Jul, 2021 01:05 PM

the new bride fled with the lover leaving her husband to sleep

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर देर बीती रात नई नवेली दुल्हन जेवर और कपड़े लेकर बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पति को सोता छोड़ कर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।...

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर देर बीती रात नई नवेली दुल्हन जेवर और कपड़े लेकर बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पति को सोता छोड़ कर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। फिलहाल पीड़ित ने मामले में थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवक की शादी बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जून 2021 को हुई थी। दुल्हन का पति मजदूरी का कार्य करता है। पत्नी पति के मोबाइल से आए दिन 12 बजे से 01 बजे रात तक मोबाइल पर किसी से बातचीत करती थी। परिजनों की मानें तो उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग था जिससे वह बराबर बात करती थी। मौका पा कर मौके से फरार हो गई। पीड़ित की मानें भोर में घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। पति भी पत्नी के कमरे में ही सोया था। पति को दुल्हन के निकलने की भनक तक न लगी। फिलहाल इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!