गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, कहा- ये यूपी के विकास की 'नई लाइफलाइन' है

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Apr, 2026 02:22 PM

pm modi inaugurated the ganga expressway calling it a new lifeline for uttar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के विकास की 'नई लाइफलाइन' बताया। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जनपदों को जोड़ते हुए पश्चिम और पूर्वी यूपी के बीच...

हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के विकास की 'नई लाइफलाइन' बताया। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जनपदों को जोड़ते हुए पश्चिम और पूर्वी यूपी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इसके शुरू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय घटकर लगभग छह घंटे रह जाएगा। 

ऐसी परियोजनाएं देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई दे रही
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे आधुनिक भारत की 'हस्तरेखाएं' हैं, जो उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेस वे के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी परियोजनाएं देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा जाना विकास और विरासत के समन्वय का प्रतीक है। 

चुनावों में भी पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी
उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जैसे गंगा सदियों से जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही यह एक्सप्रेसवे आधुनिक उत्तर प्रदेश की प्रगति को गति देगा। राजनीतिक संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है और आगामी चुनावों में भी पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले परिणाम 'विकसित भारत' के संकल्प को और मजबूती देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदान का भी उल्लेख किया।

निर्भीक वातावरण में वोटिंग होना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक
उन्होंने कहा कि राज्य में भारी संख्या में मतदाता मतदान कर रहे हैं और इस बार निर्भीक वातावरण में वोटिंग होना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने बंगाल की जनता की जागरूकता की सराहना की। गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश में औद्योगिक निवेश, बेहतर परिवहन व्यवस्था और रोजगार सृजन के लिहाज से अहम परियोजना माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे न केवल लॉजिस्टिक्स को सुद्दढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!