Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Jun, 2025 03:51 PM

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मदरसा संचालक ने महिला टीचर के साथ दरिंदगी की है। उसने छुट्टी के दिन महिला टीचर को किसी काम के बहाने बुला लिया, इसके बाद उसे नशीला पदार्थ...
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मदरसा संचालक ने महिला टीचर के साथ दरिंदगी की है। उसने छुट्टी के दिन महिला टीचर को किसी काम के बहाने बुला लिया, इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता का परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को सारी घटना बता शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है। यहां पर काम करने वाली एक महिला टीचर के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि टीचर के साथ मदरसा संचालक ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, मदरसे के संचालक जुबैर ने शुक्रवार को छुट्टी के दिन महिला को काम के बहाने मदरसे बुलाया।वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ रेप किया। जुबैर की उम्र 26 साल है।
परिजनों ने बताया कि जब महिला टीचर देर रात तक भी घर नहीं आई तो परेशान होकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वो मदरसे पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी बेटी को बेहोशी की हालत में पाया। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने यौन शोषण की पुष्टि की। फिलहाल, उसकी हालत ठीक है। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।