लखनऊ में सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां: ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी का बदला, पुलिस ने 24 घंटे में दरिंदे को भेजा 'यमलोक'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jun, 2025 08:14 AM

revenge for brutality police sent the brutal to  yamloka  within 24 hours

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। जहां ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। दीपक वर्मा रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता था और.....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। जहां ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। दीपक वर्मा रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता था और साथ ही जागरण की झांकियों में भी सजावट का काम करता था। यह घटना बुधवार को हुई जब दीपक वर्मा ने चंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब तक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। गुरुवार देर रात पुलिस ने उसे मवैया इलाके के पास घेर लिया। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो दीपक वर्मा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाका वासियों में था गुस्सा, पुलिस ने 24 घंटे में किया इंसाफ
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही इलाके में काफी आक्रोश फैला हुआ था। पुलिस ने बच्ची के परिवार को भरोसा दिलाया था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसे सजा मिलेगी। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!