शादी के बीच दूल्हे का खुला राज! दुल्हन ने साथ जाने से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात, फूट फूटकर रोया दूल्हा

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Nov, 2025 02:31 PM

the groom s secret is revealed during the wedding the bride refuses to go with

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है,  यहां पर सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस जिद के बाद शादी की खुशियों के बीच गमगीन माहौल हो गया। घराती बाराती के समझाने के बाद भी लड़की...

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है,  यहां पर सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस जिद के बाद शादी की खुशियों के बीच माहौल गमगीन हो गया। घराती बाराती के समझाने के बाद भी लड़की ने दूल्हे के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।

दूल्हा दिव्यांग है दुल्हन का आरोप
दअरसल, कलेवा की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन को बुलाया गया। परंपरा के अनुसार दूल्हे को चारपाई पर बैठना था, लेकिन वह चारपाई की जगह कुर्सी पर बैठ गया। दुल्हन की मामी ने चारपाई पर बैठने का आग्रह किया, लेकिन दूल्हा ऐसा करने में असमर्थ रहा। इसी दौरान दुल्हन को इस बात का आभास हुआ कि दूल्हा दिव्यांग है और इस बात को दूल्हा पक्ष ने पहले छिपाया था। उसकी बाद लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया।

दोनो परिवार में शादी को लेकर थी खुशी
जानकारी के मुताबिक जिले के अलीगंज क्षेत्र का है। यहां पर एक युवक से रिश्ता तय हुआ। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तारीख भी निर्धारित कर दी गई। तय तिथि पर बारात धूमधाम से पहुंची, स्वागत हुआ, वरमाला और सात फेरे सहित सभी प्रमुख रस्में पूरी कर ली गईं। माहौल पूरी तरह खुशियों भरा था।

जानकारी छिपाकर शादी करने का आरोप
दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे के परिवार ने दिव्यांगता की जानकारी छिपाकर धोखा दिया। दूल्हे के पिता ने सफाई दी कि बेटे के कूल्हे में चोट है, इसलिए वह चारपाई पर नहीं बैठ सकता, लेकिन दुल्हन पक्ष ने इस पर यकीन नहीं किया। विवाद बढ़ता देख दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया और शादी से इनकार कर दिया।

दोनों पक्ष पहुंचे थाने
मामला थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की गई, मगर दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। आखिरकार कन्या पक्ष ने दूल्हा पक्ष का जेवर और सामान लौटा दिया। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय के अनुसार, दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। दूल्हा रोता रहा, रिश्तेदार समझाते रहे, लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई और दूल्हे के अरमान अधूरे रह गए।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!