Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Jan, 2020 01:21 PM
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बार फिर आतंकी बड़ी साजिश करने की फिराक में है। भारत की सभी खुफिया जांच एजेंसी अलर्ट पर है। भारत नेपाल के बार्डर पर चौकसी बड़ा दी गई है।
महराजगंज:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बार फिर आतंकी बड़ी साजिश करने की फिराक में है। भारत की सभी खुफिया जांच एजेंसी अलर्ट पर है। भारत नेपाल के बार्डर पर चौकसी बड़ा दी गई है। 26 जनवरी 2020 से पहले आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। नेपाल से सटे सीमा पर दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ख्वाजा मैनुदीन ,अब्दुल समद का नाम बंगाल देश से मिला है।
बता दें कि भारत की एकता,अखंडता को आतंकी हमेशा नुकसान पहुंचाना चाहते है। देश में नागरिकता संशोधन कानून से पैदा हुए बवाल से ज्यादा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी संगठन बड़ी घटना कर सकते है। बताया जा रहा है कि इनका अन्तिम लोकेशन सोनौली सीमा के पास मिला था। खुफ़िया एजेंसी आईबी ने अलर्ट जारी किया है।