UP के महिला थाने में दरोगा चंद्रपाल सिंह की रहस्यमयी मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, हर पहलू पर जांच जारी

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Sep, 2025 03:44 PM

sub inspector dies in bijnor women police station

यूपी में बिजनौर के महिला थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक बृहस्पतिवार की सुबह मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी .....

बिजनौर : यूपी में बिजनौर के महिला थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक बृहस्पतिवार की सुबह मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि जब उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह (58) ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़ कर अंदर गए और उन्हें मृत पाया। 

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, सिंह कुछ समय से बीमार थे। उनकी पत्नी का भी हाल ही में निधन हो गया था। पुलिस ने बताया कि शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!